सामग्री : दही आधा कि.ग्रा., आलू 250 ग्राम, सेंधा नमक 2 छोटे चम्मच, शकर 3 बड़े चम्मच, किशमिश 1 छोटा चम्मच, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट 1 चम्मच।
सजाने के लिए : किशमिश, भुना हुआ जीरा, धनिए की पत्तियाँ।
विधि : आलुओं को उबालकर मसल लें।
इसमें सेंधा नमक, शकर और दही अच्छी तरह मिला लें। इस मसाले में किशमिश, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट मिलाकर धनिए और भुने हुए जीरे से सजाकर सर्व करें।