Fast Recipes %e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be 107071800017_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केलवाना

Advertiesment
स्वीट रेसिपी
NDND
सामग्री : एक दर्जन केले, 1 लीटर दूध, 200 ग्राम मावा, 200 ग्राम शक्कर, एक चम्मच इलायची पावडर, थोड़ा-सा गुलाबजल, 10-12 बादाम बारीक कटे हुए।

विधि :
सबसे पहले दूध में शक्कर डालकर गर्म करें। शक्कर का पानी औट जाने पर उतार लें। मावे को किसनी से कद्दूकस कर लें और हल्का भूनकर दूध में मिला दें।

अब केले छीलकर बारीक चिप्स काटकर रख लें। दूध ठंडा हो जाने पर केले की कतरन, इलायची पावडर और कटी बादाम डालकर चम्मच से अच्छी तरह मिला दें। ऊपर से गुलाब जल डालकर परोसें। लीजिए तैयार है स्वादिष्ट और पौष्टिक केलवाना।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi