सामग्री :
300 ग्राम खोया, 200 ग्राम गुड़, 50 ग्राम कटे काजू, 50 ग्राम कटा पिस्ता, 50 ग्राम कतरी बादाम, 50 ग्राम मोटा कसा हुआ नारियल का गोला, 7-8 बादाम की गिरी।
विधि :
कड़ाही में डालकर खोए को भून लें। गुड़ को महीन कद्दूकस कर लें।
अब खोए में गुड़, मेवा मिलाकर उसके रोल बना लें। अब उन पर बादाम की गिरी पतली-पतली काटकर लगा दें।
स्वादिष्ट खोया गुड़ के रोल तैयार हैं।