Fast Recipes %e0%a4%9a%e0%a4%9f%e0%a4%aa%e0%a4%9f%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%a8 %e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b5 108040900021_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चटपटा मोरधन पुलाव

Advertiesment
मोरधन पुलाव
ND

सामग्री :
250 ग्राम मोरधन, 2 उबले महीन कटे आलू, 2 बड़े चम्मच सेंकी कुटी मूँगफली, 2 बड़े चम्मच कसा नारियल, 1 1/2 चम्मच नमक, 1 चम्मच लालमिर्च, 1/2 चम्मच जीरा, 4 साबुत हरीमिर्च, 1 चम्मच लंबा महीन कटा अदरक, 2 बड़ा चम्मच हरा धनिया, 1 चम्मच शक्कर, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस, 4 बड़े चम्मच घी।

विधि :
मध्यम आकार की तपेली में आधा पानी भरकर उबाल लें। अब उसमें मोरधन सिझा लें। सीझने पर चावल की तरह खुल जाएगा। फिर पानी हटाकर थाली में फैलाकर ठंडा कर लें। इसमें मूँगफली, नमक, लालमिर्च, हरी मिर्च, अदरक और शक्कर मिला लें। घी गर्म कर जीरे का छौंक देकर आलू मिला दें।

आलू सीझ जाने पर मोरधन मिलाकर 4-5 मिनट पकाकर उतार लें। इसमें नींबू का रस, हरा धनिया और नारियल बुरका कर परोसें। नोट : इसमें नींबू न देकर 1 कप ठंडा छाना दही मिला सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi