Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तरबूज की टोकरी में सजा आइसक्रीम

- नूपुर नीमा

Advertiesment
हमें फॉलो करें खाना खजाना
ND

सामग्री :
आधा कप क्रीम, आधा कप दूध, आधा कप पिसी शक्कर, 2-4 बूंद वनीला एसेंस। टोकरी के लिए : 1 छोटा तरबूज, 1 आम, 3-4 चेरी।

विधि :
क्रीम को हल्का-सा फेंट लें। अब उसमें चीनी, दूध व एसेंस डालकर फेंट लें। अब 1-1 घंटे बाद फ्रिज में से निकालकर फेंटते रहे। ऐसा 3 बार करें। 8 घंटे बाद आइसक्रीम जम जाएगी।

तरबूज को सीधा रखकर इस प्रकार काटे कि वह टोकरी के आकार का बन जाए। तरबूज के बीच में से गूदा निकाल दें। अब इस तरबूज के गूदे के छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। उसमें से बीज निकाल लें। आम के भी टुकड़े कर लें। इन दोनों को आइसक्रीम में मिलाकर तरबूज की टोकरी में भर दें। ऊपर से चेरी से सजा कर गर्मी में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम का मजा लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi