Fast Recipes %e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%b2 %e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%af%e0%a4%be %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%82 113081900020_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नारियल-खोया के लड्डू

Advertiesment
नारियल के लड्डू
सामग्री :
दो पानी वाले गीले नारियल, पाव कटोरी बादाम-पिस्ता कतरन, 600 ग्राम दूध, 150 ग्राम खोया, 400 ग्राम शक्कर, 1 बड़ा चम्मच घी, इलायची पावडर, केसर के लच्छे।


webdunia
FILE


विधि :
नारियल को बधार कर पानी एवं नारियल को अलग कर लें। अब नारियल के अंदर का खोपरा निकाल कर उसके ऊपर की ब्राउन परत को हल्के हाथ से चाकू या किसनी की सहायता से अलग कर लें।

तत्पश्चात पूरे सफेद नारियल के टुकड़े करके मिक्सी में बारीक पीस लें और दूध में मिलाकर गैस पर पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होने लगे तब शक्कर मिलाएं और पुनः गाढ़ा कर लें। यदि मिश्रण सेंकने में चिपकता है तो घी डालें, अन्यथा नहीं।



अब एक कड़ाही में खोया हल्का गुलाबी होने तक सेंक लें। ठंडा होने पर खोया, इलायची और केसर नारियल के मिश्रण मिलाएं। ऊपर से बादाम-पिस्ता डाले और गोल-गोल लड्डू बना लें।

खास तौर पर तैयार किए गए नारियल-खोया के लड्डू पेश करें।

हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi