सामग्री :
250 ग्राम आलू, 1 कटोरी शक्कर, एक बड़ा चम्मच घी, 1/2 चम्मच इलायची पावडर, 4-5 काजू, बादाम बारीक कटे हुए, 8-10 किशमिश।
विधि :
सर्वप्रथम आलू को उबालकर छिलके उतारकर बारीक मैश कर लें। अब आलुओं को एक कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गुलाबी होने तक धीमी आँच पर सेंक लें।
उसके बाद शक्कर डालकर 10-15 मिनट तक चलाएँ। फिर बारीक कटे बादाम, काजू, पिसी इलायची व किशमिश डाल दें। लीजिए तैयार है फलाहारी पोटॅटो हलवा। इसे गरगा-गरम सर्व करें।
नोट : किशमिश को पाँच मिनट तक पानी में गला दें।
About Writer
राजश्री कासलीवाल
Writing in Hindi on various topics, including life style, religion, and astrology....
और पढ़ें