Fast Recipes %e0%a4%aa%e0%a5%8c%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a4%bf%e0%a4%95 %e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a4%a7%e0%a4%a8 %e0%a4%96%e0%a5%80%e0%a4%b0 108041200070_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पौष्टिक मोरधन खीर

Advertiesment
पौष्टिक मोरधन खीर
ND

सामग्री :
मोरधन 100 ग्राम, दूध 1 लीटर, शक्कर 200 ग्राम, इलायची 8-10, थोड़ी सी केसर, मिला-जुला कटा हुआ मेवा 1 कप।

विधि :
दूध उबलने के लिए रख दें। जब यह उबलने लगे मोरधन साफ करके धोकर दूध में डाल दें और लगातार चलाती रहें। जब मोरधन फूल जाए तो शक्कर डालकर अच्छी तरह मिला दें। धीमी आँच पर उबलने दें। जब खीर थोड़ी गाड़ी होने लगे तब आँच से उतारकर अच्छी तरह घोट दें। फिर इसमें इलायची पीसकर मिला दें।

अब केसर को दूध में घोटकर मिला दें और मेवे से सजा दें। ठंडी होने पर फ्रिज में रख दें। करीब 2 घंटे बाद परोसें। यह एक पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक फलाहार है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi