Fast Recipes %e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%ab%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a5%87 109071100057_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फरियाली कोफ्ते

Advertiesment
उपवास पकवान
ND

सामग्री :
1 चम्‍मच कद्दूकस अदरक, 1 चम्‍मच बारीक कटी हरी मि‍र्च, 1 चम्‍मच जीरा, 6 कच्‍चे केले, स्‍वाद अनुसार नमक, 250 ग्राम दही, आधा चम्‍मच लाल मि‍र्च पावडर, 3 से 4 लौंग, 50 मि‍ली पानी, 2 चम्‍मच तेल, हरा धनि‍या।

वि‍धि‍ :
केलों को उबालकर पका लें और मसलकर रख लें। इसमें आधी हरी मि‍र्च, आधा जीरा, आधा अदरक और नमक मि‍ला दें। अब इसके बॉल्‍स बनाकर तल लें।

तेल में लौंग और जीरे का तड़का लगाएँ। फि‍र उसमें दही, बाकी बची हरी मि‍र्च, लाल मि‍र्च, अदरक और नमक डाल दें। थोड़ा-सा पानी डालकर उसे उबालें। अब इसमें तले हुए बॉल्‍स डाल दें। हरा धनि‍या से सजाकर गरम-गरम परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi