सामग्री :
250 ग्राम सिंघाड़े का आटा, 250 ग्राम राजगिरे का आटा, 1 खोपरे का गोला किसा हुआ, 50 ग्राम गोंद, 50 ग्राम बादाम बारीक कटी, 1 छोटा चम्मच इलायची पावडर, 300 ग्राम गुड़, 1 बड़ा चम्मच घी मोयन के लिए, 100 ग्राम घी तलने के लिए।
सजावट की सामग्री : 4 चाँदी के वर्क, बादाम, काजू।
विधि : राजगिरे और सिंघाड़े के आटे को मिलाकर 1 बड़ा चम्मच घी का मोयन डालकर ठंडे पानी से आटा गूँथिए (आटा पूड़ी के आटे जैसा गूँथना है)। फिर एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें।
अब आटे के मुठिए बनाकर घी में गुलाबी होने तक मध्यम आँच पर तलें। मुठिए ठंडे होने के लिए रख दें। उसी घी में गोंद के फूले तल लें। ठंडे होने पर उसे मिक्सर में पीस लें। इसे छानें। अब थोड़े (100 ग्राम) घी में गुड़ को आँच पर गर्म कर लें। जब गुड़ पूरी तरह घी में मिल जाए तब उसमें पिसा हुआ मुठिए का मिश्रण मिला लें।
फिर उसे परात में डालकर उसमें इलायची पावडर, गोंद के फूले, खोपरा बूरा, बादाम कतरन मिला लें। चूरमा तैयार है। इसे वर्क, बादाम, काजू से सजाकर परोसें।