Fast Recipes %e0%a4%ab%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80 %e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a0%e0%a4%be 109052500037_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फरियाली पराठा

Advertiesment
फरियाली पराठा
ND

सामग्री :
एक बड़ा आलू, 1 हरी मि‍र्च, 1 चम्‍मच अदरक का पेस्‍ट, 1 चम्‍मच जीरा, 2 चम्‍मच पि‍सी हुई मूँगफली, स्‍वाद अनुसार नमक, 1 चम्‍मच हरा धनि‍या, तलने के लि‍ए तेल या घी।

वि‍धि ‍:
आलू को उबाल कर छील लें और मसल कर रख लें। इसमें बारीक कटी हरी मि‍र्च, अदरक का पेस्‍ट, मूँगफली, धनि‍या और नमक डालकर अच्‍छी तरह मि‍ला लें।

इस मि‍श्रण के 4 बॉल्‍स बनाकर रख लें। तवे पर घी लगाएँ और और बॉल्‍स को तवे पर फैलाएँ। ऊपर से घी की कुछ बूंदें और डालें और उसे पकने दें।

थोड़ी देर बाद उसे पलट लें और फि‍र से कुछ बूंद घी डालें। अब इसे चटनी के साथ गरम परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi