सामग्री : आधा किलो आलू (उबले हुए), डेढ़ कटोरी सिंघाड़ा-राजगीरा आटा (सिका हुआ), 1 चम्मच लालमिर्च पावडर, 1/2 चम्मच कालीमिर्च पावडर, 2 चम्मच जीरा पावडर, 3-4 हरी मिर्च बारीक कटी, थोड़ा-सा हरा धनिया बारीक कटा, तेल या घी तलने के लिए, नमक स्वादानुसार।
विधि :
आलू छिलकर अच्छी तरह मसल लें। अब उसमें आधी कटोरी सिंघाड़ा व राजगीरा आटा मिला लें। ऊपर से हरी मिर्च, लाल मिर्च पावडर, कालीमिर्च पावडर, 1 चम्मच जीरा पावडर मिलाकर ठीक से मैश करें व छोटे-छोटे गोले बना लें।
अब बचे हुए सिंघाड़े व राजगीरे के आटे का गाढ़ा घोल बना लें। इसमें आलू के गोले डुबोकर गर्म तेल या घी में धीमी आँच पर तल लें। अब गरमा-गरम फरियाली बड़े दही या हरी चटनी के साथ पेश करें।