Fast Recipes %e0%a4%ab%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a5%82 %e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b3%e0%a5%80 110031500062_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फलाहारी आलू पोळी

Advertiesment
फलाहारी आलू पोळी
ND

सामग्री :
1 किलो आलू, शक्कर 1 कटोरी, 1 चम्मच इलायची पावडर, 250 ग्राम राजगिरे का आटा, घी।

विधि :
सबसे पहले आलू को अच्छी तरह उबाल कर मैश करें। एक कड़ाही में कम आँच पर थोड़ा-सा घी गरम करके आलू डालें। 5 मिनट तक भून लें। अब शक्कर डालकर मिश्रण को गाढ़ा होने तक भूनें। इलायची पावडर डाल दें। तैयार मिश्रण को ठंडा होने के लिए रख दें।

अब राजगिरे का आटा गूँध कर रख लें। कुछ देर बाद छोटी लोई लेकर पूरी बेलें व उसमें आलू की गोली भरें, हाथ से गोल करके बेलें तथा तवे पर मध्यम आँच पर घी लगाकर सेकें व गरमा-गरम फलाहारी पोळी सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi