Fast Recipes %e0%a4%ab%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80 %e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be %e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a5%82 109040300039_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

फलाहारी मसाला आलू

Advertiesment
फलाहारी मसाला आलू
ND

सामग्री:
500 ग्राम छोटे आलू, आधा कप दही, 2 चम्‍मच धनि‍या पावडर, चौथाई चम्‍मच काली मि‍र्च पावडर, 1 चम्‍मच सेंधा नमक, 2-3 हरी मि‍र्च, 2 चम्‍मच अदरक पि‍सा हुआ, 2 चम्‍मच घी, 1 कड़ी पत्ता, 1 चम्‍मच जीरा, 2 चम्‍मच शक्कर, आधा चम्‍मच लौंग, आधा चम्‍मच दालचीनी, आधा चम्‍मच इलायची।

वि‍धि‍:
आलू को उबालकर छील लें। हरी मि‍र्च और अदरक को मि‍क्‍सी में पीस लें। शक्कर, लौंग, दालचीनी और इलाइची का पावडर बना लें।

उबले हुए आलू को काटकर उसमें दही, धनि‍या, काली मि‍र्च, हरी मि‍र्च व अदरक का पेस्‍ट और नमक मि‍लाएँ, तवे पर घी को गरम करें और उसमें कढ़ी पत्ता और जीरा फ्राय करें।

जब जीरा तड़कने लगे तो उसमें आलू का मि‍श्रण डाल दें और तेल नि‍कलने तक हि‍लाते रहें। फि‍र उसे उतारकर बनाए गए पावडर में मि‍लाएँ और परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi