Fast Recipes %e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%95 %e0%a4%b0%e0%a4%ac%e0%a5%9c%e0%a5%80 %e0%a4%98%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%b0 108080400031_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मनमोहक रबड़ी-घेवर

Advertiesment
मनमोहक रबड़ी-घेवर
ND

सामग्री : घेवर के लिए :
100 ग्राम साबूदाने (सूखे पिसे हुए), 1 टी-कप पानी, 100 ग्राम घी, 100 ग्राम शक्कर (चाशनी के लिए), 1 लीटर दूध (रबड़ी के लिए), थोड़ा-सा इलायची पावडर।

सजावट :
सजाने के लिए चाँदी का बर्क, सूखे मेवे तथा ताजे गुलाब की पंखुड़ियाँ, थोड़ी-सी केशर।

विधि :
साबूदाने को सूखा ही मिक्सी में पीस लें तथा मैदे की छननी से छान लें। छानने के बाद इस साबूदाने के आटे को दोबारा मिक्सी के जार में डालें तथा पानी डाल कर फेंट लें। ध्यान रखें, मिश्रण ज्यादा गाढ़ा न हो और पतला भी न हो।

अब एक फ्राइपेन में घी गरम करके तैयार मिश्रण को मध्यम आँच पर पतली धार से थोड़ा-थोड़ा डालती जाएँ तथा अच्छी तरह से सिक जाने के बाद इसे फ्राइपेन से निकाल लें इसी तरह से सभी घेवरों को तैयार कर लें। अब शक्कर की डेढ़ तार की चाशनी बना लें। चाशनी ठंडी हो जाने पर सभी घेवरों को चाशनी में भिगोकर निकाल लें।
  साबूदाने को सूखा ही मिक्सी में पीस लें तथा मैदे की छननी से छान लें। छानने के बाद इस साबूदाने के आटे को दोबारा मिक्सी के जार में डालें तथा पानी डाल कर फेंट लें। ध्यान रखें, मिश्रण ज्यादा गाढ़ा न हो और पतला भी न हो।      


अब दूध की रबड़ी बनाने के लिए एक फ्राइपेन में दूध को कम आँच पर उबलने के लिए रखें तथा मलाई आने लगे तो उसे फ्राइपेन में ही एक तरफ करते जाएँ और जब संपूर्ण दूध गाढ़ा हो जाए तो उसमें इलायची पावडर तथा थोड़े से दूध में केशर घोलकर डालें तथा अच्छी तरह मिलाएँ। अब इसे फ्राइपेन से निकालकर किसी दूसरे बर्तन में डालें तथा इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें। रबड़ी तैयार है।

अब एक सर्विंग डिश में चाशनी में भिगोए हुए साबूदाने के घेवरों को रखें। और ऊपर से तैयार रबड़ी फैलाकर डालें तथा फिर उसके ऊपर चाँदी के बर्क लगा दें व ऊपर से सूखे मेवे काटकर सजाएँ। स्वादिष्ट मनमोहक फलाहारी व्यंजन तैयार है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi