सामग्री : एक कटोरी सिंघाड़े का आटा, एक कटोरी राजगीरा आटा, 250 ग्राम चीनी, तेल या घी।
विधि :
सर्वप्रथम दोनों तरह के आटे का फीका गाढ़ा घोल बनाकर तवे पर धीमी आँच पर फीके चीले बना लें।
अब एक तार की चाशनी बनाकर थोड़ी ठंडी करके चीले भिगो दें। परोसते समय गरम करके सर्व करें।