Fast Recipes %e0%a4%ae%e0%a5%80%e0%a4%a0%e0%a5%87 %e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b8 109032800042_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मीठे चाप्स

Advertiesment
मीठे चाप्स
ND

सामग्री :
300 ग्राम शकरकंद, 2 बड़े चम्मच सिंघाड़े का आटा, 1 चुटकी नमक, 3 बड़े चम्मच गोले का बुरादा, 2 प्याले चीनी, 2 बड़े चम्मच राजगिरे का आटा।

भरावन की सामग्री :
2 बड़े चम्मच गोले का बुरादा, 10 बादाम की गिरी, 10 काजू, पिसी चीनी, 1 छोटा चम्मच छोटी इलायची का पावडर, 1 बड़ा चम्मच किशमिश, 1 बड़ा चम्मच कंडेंस्ड दूध, 2 प्याले पानी, तलने के लिए पर्याप्त घी।

सजाने हेतु सामग्रीगुलाब की पंखुड़ियाँ।

विधि :
शकरकंद को उबाल कर छील कर अच्छी प्रकार मसल लें। उसमें सिंघाड़े का आटा, गोले का बुरादा और नमक मिला कर गूंध कर छोटे-छोटे गोले बनाएँ। मेवे को बारीक कतर कर बाकी सब चीजें मिलाकर भरावन वाला मिश्रण तैयार करें।

शकरकंद के गोले को हथेली पर चपटा करें, बीच में भरावन का मिश्रण भरकर इच्छानुसार आकार दें, तैयार गोले को दोनों तरफ से राजगिरे के आटे में अच्छी तरह चिपकाएँ। एक कड़ाही में घी गरम करें। तैयार चाप्स को हल्का भूरा होने तक तलें।

एक तार की चाशनी तैयार करके तले हुए चाप्स उसमें डालें। थोड़ी देर बाद उनमें चाशनी भर जाने पर उन्हें बाहर निकाल लें। गुलाब की पंखुड़ियों से सजा कर परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi