Fast Recipes %e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a4%be %e0%a4%b9%e0%a4%b2%e0%a4%b5%e0%a4%be 108030600018_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजगिरे का हलवा

- राजश्री

Advertiesment
उपवास पकवान
ND

सामग्री :
100 ग्राम राजगिरा आटा, पाव कटोरी शक्कर, पाव चम्मच इलायची पावडर, पाव कटोरी कटे मेवे, घी आवश्यकतानुसार व गरम पानी आधा गिलास।

विधि :
राजगिरा आटे को छान लें। अब एक कड़ाही में घी गरम करके आटे को धीमी आँच पर जब तक सेकें तब तक आटे में से भीनी-भीनी खुशबू न आने लगे।

राजगिरे की घी में अच्छी तरह सिकाई होने के बाद उसमें गरम पानी डालें व अच्छी तरह हिलाएँ साथ ही शक्कर भी डालें व हिलाती रहें। जब हलवे का मिश्रण कड़ाही के किनारे छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें। ऊपर से इलायची पावडर और कटे मेवे डालकर मिलाएँ और ढँक दें। अब राजगिरा हलवा सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi