सामग्री : 200 ग्राम राजगिरा, 150 ग्राम शकर, 5 इलायची का चूरा, 1 कप खोपरे का बूरा।
विधि : राजगिरे को साफ कर लें। कड़ाही गर्म करके 1-1 मुट्ठी राजगीरा उसमें डालकर कपड़े की छोटी-सी पोटली बनाकर उस राजगीरे को चलाएँ।
राजगीरा फूल जाएगा। इस प्रकार सारे राजगिरे की फुली बना लें। अब शकर की दो तार की चाशनी बनाकर फुली, इलायची व खोपरे का बूरा उसमें मिला दें। थोड़ा ठंडा होने पर मध्यम आकार के लड्डू बना लें। ये बिना घी के लड्डू बुजुर्गों के लिए एक स्वादिष्ट व्यंजन है।