Fast Recipes %e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%9c %e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%85%e0%a4%9f%e0%a5%8b %e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8 111020200032_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लजीज पोटॅटो किस

- राजश्री

Advertiesment
लजीज फलाहारी व्यंजन
ND

सामग्री :
150 ग्राम आलू, 50 ग्राम मूँगफली के दाने पिसे हुए, 3-4 हरी मिर्च बारीक कटी हुई, काली मिर्च पावडर चुटकीभर, 1 छोटा चम्मच शक्कर, नमक स्वादानुसार, बारीक कटा हरा धनिया, जीरा पाव चम्मच, सौंफ पाव चम्मच, 1 नींबू, तेल अथवा घी।

विधि :
आलू को छिलकर किसनी की सहायता से कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में घी गरम करके उसमें जीरा, सौंफ डालें। साथ ही कटी हरी मिर्च भी डाल दें। अब किसे हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें और एक-दो मिनट के लिए ढँक कर धीमी आँच पर रख दें।

अब उसमें पिसे दाने और काली मिर्च पावडर, शक्कर-नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें और पाँच मिनट भाप पर पकने दें। अब गरमा-गरम पोटॅटो किस को हरे धनिए से सजाएँ और नींबू निचोड़कर सर्व करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi