Fast Recipes %e0%a4%b2%e0%a4%9c%e0%a5%80%e0%a4%9c %e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%85%e0%a4%9f%e0%a5%8b %e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%b8 112022000151_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लजीज बनाना-पोटॅटो बॉल्स

- राजकुमारी वी. अग्रवाल

Advertiesment
फास्ट फूड
ND

सामग्री :
4 कच्चे केले एवं 2 बड़े आलू उबले, छिले व मैश किए हुए, पनीर 100 ग्राम, 1/2 कप साबूदाना (आटा) बारीक पिसा, 1-1 टी स्पून अदरक, हरी मिर्च पिसी, काली मिर्च पावडर, सेंधा नमक तथा पुदीना पावडर, बारीक कटा हरा धनिया, तलने के लिए तेल।

विधि :
पनीर के 1-1 इंच के टुकड़े कर लें व हल्का-सा नमक व काली मिर्च बुरका कर रख दें। तेल तथा पनीर छोड़कर सभी सामग्री ठीक से मिला लें व गोले बना लें (जितने पनीर के टुकड़े हों)। 1 गोला लें व हथेली पर फैला लें। इस पर 1 टुकड़ा पनीर रखें व ठीक से बंद कर दें।

अब तेल गर्म करें व सुनहरा होने तक हर गोले को तल लें। उतारकर बीच से काट लें व चारों तरफ हरी चटनी से सजाकर गर्मागर्म फलाहारी बनाना-पोटॅटो बॉल्स पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi