सामग्री : 250 ग्राम शकरकंद, 200 ग्राम पिसी चीनी, 100 ग्राम घी, 1/4 चम्मच छोटी इलायची पावडर, 1 चम्मच कटा पिस्ता व बादाम, 1 चुटकी केसर।
विधि :
शकरकंद को उबालकर, छीलकर कद्दूकस कर लें। अब एक कड़ाही में घी गर्म कर शकरकंद डालकर धीमी आँच पर गुलाबी होने तक सेंककर चीनी मिलाकर 4-5 मिनट पकाएँ।
जब चीनी की चाशनी बन जाए तब केसर और इलायची मिलाकर उतार लें। कटा पिस्ता-बादाम बुरका कर सर्व करें।