Fast Recipes %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%9f 108070800035_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साबूदाना चाट

Advertiesment
साबूदाना चाट
ND

सामग्री :
200 ग्राम साबूदाना, 1/2 प्याला मूँगफली, 3 बड़े आलू, 150 ग्राम पनीर, 2 हरी मिर्च, 1/3 छोटा चम्मच नमक, 1/2 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच जीरा, 3 बड़े चम्मच तेल।

विधि :
साबूदाना को आधा घंटे पहले भिगो दें। मूँगफली दाने साफ करके उन्हें तल कर रख लें। आलू छीलकर टुकड़े कर लें। पनीर के भी छोटे टुकड़े कर लें। दोनों को हल्का-हल्का तल लें।

एक कड़ाही में तेल गरम करके इसमें जीरे का छौंक लगा दें। जीरा भून जाने पर इसमें साबूदाना डालें। धीमी आँच पर इसे थोड़ी देर भूनते रहें।
  साबूदाना को आधा घंटे पहले भिगो दें। मूँगफली दाने साफ करके उन्हें तल कर रख लें। आलू छीलकर टुकड़े कर लें। पनीर के भी छोटे टुकड़े कर लें। दोनों को हल्का-हल्का तल लें। एक कड़ाही में तेल गरम करके इसमें जीरे का छौंक लगा दें।      


अब भुने हुए साबूदाने में तले हुए आलू, पनीर व तली हुई मूँगफली, नमक, मिर्च व बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें और अच्छी तरह से हिलाएँ। थोड़ी देर बाद आँच बन्द कर दें और गरमा-गरम पेश करें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi