Fast Recipes %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%be %e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b2 109060900063_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साबूदाना रोल

Advertiesment
खाना खजाना
ND

सामग्री :
2 कप साबूदाना, 3 मध्‍यम आकार के उबले हुए आलू, 4 से 5 हरी मि‍र्च, 1 चम्‍मच कद्दूकस कि‍या अदरक, आधा कप हरा धनि‍या, आधा कप पि‍सी हुई मूँगफली, 2 चम्‍मच जीरा, 1 चम्‍मच नींबू का रस, 2 से 3 चम्‍मच शक्कर, तलने के लि‍ए तेल या घी।

वि‍धि‍ :
साबूदाने को 1 घंटे के लि‍ए भि‍गोकर रखें और पानी नि‍काल दें। आलुओं को मसल लें। अदरक और मि‍र्च को पीसकर पेस्‍ट बना लें। अब साबूदाना, अदरक-मि‍र्ची पेस्‍ट, आलू, हरा धनि‍या, पि‍सी मूँगफली, जीरा, शकर और नीबू का रस को थोड़े से पानी के साथ अच्छी तरह मि‍लाएँ।

इस मि‍श्रण के लंबे-लंबे रोल बना लें। अब कड़ाही में तेल या घी गरम करें और इन्‍हें हलका ब्राउन होने तक भूनें। नारि‍यल की चटनी के साथ गरम-गरम परोसें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi