Fast Recipes %e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a5%82%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%95%e0%a5%87 %e0%a4%b2%e0%a4%a1%e0%a5%8d%e0%a4%a1%e0%a5%82 109031900115_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

साबूदाने के लड्डू

Advertiesment
उपवास के पकवान
WDWD
सामग्री : 1 कटोरी साबूदाने, 1 कटोरी मखाने, 1/2 कटोरी भूने मूँगफली के दाने, 1/2 कटोरी खोया (कद्दूकस किया), 1/2 कटोरी मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता, चिरौंजी, किशमिश), 1/2 कटोरी पिसी शकर व देशी घी।

विधि : साबूदाने को कड़ाही में धीमी आँच पर 5 मिनट भून लें। मखाने भी धीमी आँच पर करारे भून लें। अब साबूदाने को मिक्सी में पीस लें और मखाने तथा मूँगफली को भी अलग-अलग दरदरा पीस लें।

नॉनस्टिक पैन में घी गरम करके साबूदाने को भून लें। जब साबूदाने भून जाएँ तो उसमें खोया, मखाना व मूँगफली भी डालकर 2 मिनट चला लें। इसमें बाकी सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें और लड्डू बना लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi