सामग्री : 250 ग्राम शकरकंद उबले हुए, 4 संतरे, 1 कप संतरे का रस, 2 चम्मच पिसी शक्कर, 1 छोटा चम्मच मक्खन, चुटकी भर इलायची पावडर, चैरी व किशमिश सजाने के लिए।
विधि :
सर्वप्रथम शकरकंद को मैश कर लें। मोटी छलनी से छानकर रेशा अलग करें। अब मक्खन, पिसी शक्कर, संतरे का रस, इलायची पावडर व शकरकंद के मिश्रण को मिलाकर फेट लें।
संतरे बीच से काटें, उनकी फाँक निकालकर उनकी आउटर शैल के कप बना लें। प्रत्येक कप को शकरकंद की फिलिंग से भरें। ऊपर से चैरी व किशमिश से सजाएँ और स्वीट ऑरेंज कप पेश करें।