Publish Date: Tue, 05 Jun 2018 (00:32 IST)
Updated Date: Tue, 05 Jun 2018 (00:53 IST)
वारसॉ। बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर रोबर्ट लेवांडोवस्की को पोलैंड की 23 सदस्यीय विश्व कप टीम में जगह मिली है लेकिन डिफेंडर कामिल गिलिक के चोटिल होने से टीम के मैनेजर एडम नावाल्का की चिंताएं बढ़ गई हैं।
30 साल के गिलिक को पोलैंड का बेहतरीन डिफेंडर माना जाता है जिनके कंधे में टीम घोषित करने से कुछ समय पहले चोट लग गई। उन्हें हालांकि इसके बावजूद टीम में शामिल किया गया है। पोलैंड की टीम 13 जून को रूस रवाना होगी जिससे पहले उन्हें चिली और लिथुआनिया के खिलाफ मैत्री मैच खेलने हैं।
ग्रुप 'एच' में शामिल पोलैंड की टीम रूस में 19 जून को सेनेगल के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इसके बाद वे कोलंबिया और जापान के खिलाफ खेलेंगे।
टीम-
गोलकीपर : बार्तोज बियालकोस्की, लुकास फानियानस्की, वोजसिएच स्जसिजेस्ने। डिफेंडर : जेन बेडनारेक, बार्तोस्ज बेरेस्जेनस्कि, थिएगो सिओनेक, कामिल गिलिक, लुकास पिसचेक, अर्थुर जेड्रेजेक, माइकल पजदान। मिडफील्डर : जाकुब बलास्सेकोवस्की, जासेक गोरल्स्की, कामिल ग्रोसिकी, ग्रजेगोर्जा करोचोवियाक, राफेल कुर्जावा, करोल लिनेटी, स्लावोमिर पेस्जको, मासीज रायबस, पिओट्र जीलिनस्की। फॉरवर्ड : डेविड कोवानचस्की, रोबर्ट लेवांडोवस्की, अर्कादियुस मिलिक, लुकास टेओडोर्एक। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Tue, 05 Jun 2018 (00:32 IST)
Updated Date: Tue, 05 Jun 2018 (00:53 IST)