Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

FIFA WC 2018: दुनिया के सबसे तेज भागने वाले 5 फुटबॉल खिलाड़ी

Advertiesment
हमें फॉलो करें FIFA World Cup 2018

अतुल शर्मा

, शुक्रवार, 22 जून 2018 (16:38 IST)
रूस में खेले जा रहे फीफा विश्व कप 2018 में सभी टीमें अपना शानदार प्रदर्शन कर रही है और अपने खेल प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीतने का प्रयास कर रही है। दुनिया भर के लोगों के बीच यह खेल चर्चा के विषय बना हुआ है। इस खेल का आनंद उठाने के लिए फुटबॉल खिलाड़ी, फुटबॉल प्रेमी, पर्यटक और मीडिया भी रूस में पहुंचा हुआ है। फुटबॉल विश्व कप हमेशा से ऐसा आयोजन रहा है, जहां हर बार कुछ न कुछ रोमांचक दृश्य देखने को मिलते है। चार साल में एक बार होने वाले इस विश्व कप में खिलाड़ी अपनी टीम को जिताने के लिए जमीन आसमान तक एक कर देते हैं। 

आइए जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया है। 
 
1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पूरा नाम क्रिस्टियानो रोनाल्डो डॉस सैंटोस अवीयरो है। रोनाल्डो एक पुर्तगाली पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी है, जो रियल मैड्रिड के लिए खेलते हैं और पुर्तगाल की राष्ट्रीय टीम के कप्तान भी है। आज के समय में रोनाल्डो को फुटबॉल की बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। पुर्तगाल का यह फुटबॉल खिलाड़ी 38.6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागता है। अपनी रफ्तार के कारण 33 वर्ष के इस खिलाड़ी का नाम दुनिया में पहले नंबर पर लिया जाता है।
webdunia
 

2. गैरेथ बेल का पूरा नाम गैरेथ फ्रैंक बेल है। यह एक वेल्स पेशेवर फुटबॉलर है, जो वर्तमान मे रियल मैड्रिड के लिए स्पेनिश ला लिगा में खेल रहे हैं, और वेल्स की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में एक स्ट्राइकर के रूप में खेलते है। बेल ने अपनी फुटबॉल की जीवन-यात्रा साउथेम्पटन फुटबॉल क्लब से की थी। वहां से वो लंडन के प्रसिद्ध टॉटनहम हॉटस्पर को गए। टॉटनहम हॉटस्पर के लिए खेलते हुए उनकी प्रतिभा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाया गया और उच्च प्रदर्शन के कारण कई पुरस्कार जीते। रियल मैड्रिड का यह फुटबॉल खिलाड़ी 36.90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागता है। अपनी रफ्तार के कारण 29 वर्ष के इस खिलाड़ी का नाम दु‍निया में दूसरे नंबर पर लिया जाता है।
webdunia
 

3. ओरलांडो बेरियो का पूरा नाम ओरलांडो एनरिक बेरियो मेलेंडेज है। बेरियो एक कोलंबियाई पेशेवर फुटबॉल  खिलाड़ी है जो ब्राजीलियाई सेरी ए क्लब फ्लैमेन्गो के लिए एक विंगर के रूप में खेलते हैं। कोलम्बियाई टीम का यह फारवर्ड 36.00 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागता है। अपनी रफ्तार के कारण 27 वर्ष के इस खिलाड़ी का नाम दु‍निया में तीसरे नंबर पर लिया जाता है।
webdunia
 

4. जुरगेन डैम का पूरा नाम जुरगेन डैम रास्कोन है। यह एक मेक्सिकन पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी है जो लींगा एमएक्स क्लब टॉइग्रेस यूएएनएल और मेक्सिको की राष्ट्रीय टीम के लिए एक विंगर के रूप में खेलते हैं। मेक्सिको का यह फुटबॉल खिलाड़ी 35.23 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागता है। अपनी रफ्तार के कारण 26 वर्ष के इस खिलाड़ी का नाम दु‍निया में चौथे नंबर पर लिया जाता है।
webdunia
 

5. एंटोनियो वेलेंसिया पूरा नाम लुइस एंटोनियो वेलेंसिया मॉस्केरा है। वेलेंसिया एक इक्वाडोरियाई पेशेवर फुटबॉलर है जो मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए एक राइट बैक और उप-कप्तान के रूप में खेलते हैं और इक्वाडोर इनकी राष्ट्रीय टीम है। इक्वाडोर का यह फुटबॉल खिलाड़ी 35.10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से भागता है। अपनी रफ्तार के कारण 33 वर्ष के इस खिलाड़ी का नाम दु‍निया में पांचवें नंबर पर लिया जाता है।
webdunia
फोटो साभार ट्विटर 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्यूनीशिया को हराकर अगले दौर में जगह बनाने उतरेगा बेल्जियम