Publish Date: Fri, 29 Jun 2018 (18:42 IST)
Updated Date: Fri, 29 Jun 2018 (18:46 IST)
लंदन। फुटबॉल विश्व कप से जर्मनी के बाहर होने पर ब्रिटिश मीडिया ने खुशी का इजहार किया है तो वही ईटली की कोर्रिएरे डेला सारा ने याद दिलाया की उनकी टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर सकी। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी ने पिछले 50 वर्षों में फुटबॉल में इंग्लैंड को कई अहम मुकाबलों में हराया है।
ब्रिटेन के सन अखबार ने पहले पन्ने पर लिखा, वाह, यह ऐसी खुशी है जो कई बार दूसरे के दुर्भाग्य से मिलती है। अखबार में ग्रुप की तालिका को छापा है, जिसमें अंतिम स्थान पर काबिज जर्मनी के नाम को हाईलाइट कर सबसे नीचे दिखाया गया है। अखबार ने उन पूर्व खिलाड़ियों के नामों को भी छापा है जिसे जर्मनी के खिलाफ हार मिली है।
सन से लिखा, सर बॉबी (रॉबसन), साइको (स्टुअर्ट पीयर्स), क्रिस्से वाड्डले, एल तेल (वेनाब्लेस), गेरेथ (साउथगेट), लैंप्स (फ्रैंक लैंपार्ड) और इंग्लैंड के सभी प्रशंसक। यह आपके लिए है। द मिरर ले लिखा, विश्व कप के इतिहास में जर्मनी की सबसे कमजोर टीम को अलविदा।
इटली के कोर्रिएरे डेला सारा ने इस पर नरम रुख अख्तियार करते हुए लिखा, जर्मनी के खिलाड़ी अब छुट्टी की तैयारी कर सकते हैं। उसने लिखा, समुद्र तट पर मिलते हैं। जर्मनी विश्व कप के पहले दौर में बाहर हो गया और हमारी तरह अब वो भी छुट्टी पर है। (वार्ता)