Publish Date: Fri, 15 Jun 2018 (15:56 IST)
Updated Date: Fri, 15 Jun 2018 (19:58 IST)
फुटबॉल विश्व कप के दूसरे दिन स्पेन और पुर्तगाल भिड़ रहे हैं। यह मुकाबला सोच्ची में भारतीय समय अनुसार रात 11:30 बजे से दिखाया जाएगा।
इसकी सबसे बड़ी हाईलाइट है किरियाल मैड्रिड से खेलने वाले सर्जियो रेमोस और क्रिस्टियानो रोनाल्डो आमने-सामने होंगे। रेमोस स्पेन के और रोनाल्डो पुर्तगाल के कप्तान हैं। उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट शुरू होने के एक दिन पहले स्पेन ने अपने मुख्य कोच जुलेन लोपतेगुई को बर्खास्त कर खेल निदेशक फर्नाडो हिएरो को यह जिम्मेदारी दी है।
2010 विश्व कप में स्पेन और पुर्तगाल ने एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेला था। उसमें स्पेन 1-0 से जीता था। उसके बाद आज दोनों के बीच दूसरा मैच होगा। दोनों के बीच 35 अंतरराष्ट्रीय मैच हुए हैं। स्पेन ने 72 और पुर्तगाल ने 41 गोल किए हैं।