Publish Date: Fri, 06 Jul 2018 (23:39 IST)
Updated Date: Sat, 07 Jul 2018 (00:17 IST)
मॉस्को। फीफा के अध्यक्ष जियानी इनफांतिनो ने रूस को लेकर बनी नकारात्मक छवि को मिटाने के लिए राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें इस देश से मोहब्बत हो गई है।
इनफांतिनो एक बैठक में बोल रहे थे जिसमें पुतिन और इंग्लैंड के पूर्व डिफेंडर रियो फर्डिनेंड तथा डेनमार्क के पूर्व गोलकीपर पीटर शमेइचेल जैसे पूर्व फुटबॉलर मौजूद थे। उन्होंने कहा कि सभी ने रूस को उस रूप में देखा है जिसके बारे में हम जानते नहीं थे। रूस वास्तव में एक फुटबॉल देश बन गया है। फुटबॉल का वायरस हर रूसी के भीतर घुस गया है।
उन्होंने कहा कि रूस मेहमानवाजी वाला देश है। रूस ने सभी आशंकाओं को निर्मूल साबित करके विश्व कप की मेजबानी की है। (भाषा)
webdunia
Publish Date: Fri, 06 Jul 2018 (23:39 IST)
Updated Date: Sat, 07 Jul 2018 (00:17 IST)