Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

थाईलैंड गुफा में फंसे लड़कों को निकालने के लिए मस्क ने दिया छोटी पनडुब्बी के इस्तेमाल का प्रस्ताव

हमें फॉलो करें थाईलैंड गुफा में फंसे लड़कों को निकालने के लिए मस्क ने दिया छोटी पनडुब्बी के इस्तेमाल का प्रस्ताव
, सोमवार, 9 जुलाई 2018 (15:12 IST)
बैंकॉक। अमेरिकी उद्यमी एलन मस्क ने थाईलैंड की गुफा में फंसे लड़कों को सुरक्षित निकालने के लिए एक छोटी पनडुब्बी भेजने का प्रस्ताव दिया है।


 
 
उन्होंने यह प्रस्ताव सोशल मीडिया पर दिया है। लड़कों तक पहुंचने के लिए गुफा के भीतर एक विशाल हवाई ट्यूब लगाने और रेडार के जरिए छेद करने के शुरुआती विचारों से सुर्खियों में छाए रहने के बाद मस्क ने अब पॉड का आइडिया दिया है। 
 
मस्क ने ट्वीट कर कहा कि मुख्य रास्ता संकरा होने के चलते छोटी आकार की पनडुब्बी तैयार की गई है जो फाल्कन रॉकेट के तरल ऑक्सीजन स्थानांतरण ट्यूब से संचालित होगी। 
 
उन्होंने कहा, ' यह इतनी हल्की है कि दो गोताखोर इसे अपने साथ ले जा सकते हैं और इतनी छोटी है कि संकरे रास्तों से भी गुजर सकती है। यह बेहद मजबूत है।'  

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इन तीन धाकड़ टीम के बिना पहली बार होगा सेमीफाइनल