Financial Planning %e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%9c %e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%b0 %e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a5%80 113012100029_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैनेज योर मनी!

निवेश पाठशाला

Advertiesment
मनी प्लानिंग
FILE
मौजूदा समय में बाहरी तत्‍वों पर काबू पाना हमारे बस की बात नहीं है। वैश्विक अस्थिरता, शेयर बाजार में चल रही उठापटक, मुद्रास्‍फीति में उछाल आदि पर भले ही हमारा नियंत्रण नहीं है, पर इन हलचलों के बावजूद अपनी फाइनेंशियल पोजीशन को सुदृढ़ रखने के लिए कुछ ऐसे प्रयास किए जा सकते हैं जो बुरे वक्‍त में आपकी सहायता कर सकें।

खर्च के हिसाब से बजट बनाएं : लोग अक्‍सर इस बात को भूल जाते हैं कि समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। ढेरों रुपए होने के समय आप बेहिसाब खर्च करते हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर जब दूसरों के सामने हाथ फैलाना पड़ता है तब महसूस होता है कि थोड़ी बचत कर ली होती तो यह दिन नहीं देखना पड़ता।

ऐसे में बेहतर जीवन जीने के लिए हमेशा बजट बनाए और उसके अनुसार चलें। उदाहरण के तौर पर यदि आपने एंटरटेनमेंट खर्च 500 रुपए तय किया है तो उससे एक भी रुपए ज्‍यादा न खर्च करें। यह न सिर्फ आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर करेगा बल्कि आपकी इच्‍छाशक्ति भी बढ़ाएगा।

फ्यूचर इनकम पर न रहें निर्भर : आजकल फ्यूचर इनकम पर भरोसा कर आज खर्च करना सबसे बड़ी भूल है। जब आप अच्‍छी कंडीशन में होते हैं तो विभिन्‍न प्रकार के लोन और क्रेडिट कार्ड का खर्च बढ़ा देते हैं पर विषम परिस्थितियों में जॉब से हाथ धोने या सैलरी कटौती के कारण मुश्किल में पड़ सकते हैं।

अत: बेहतर यही होगा कि अपनी आय के हिसाब से खर्चे पालें। अन्‍यथा उनको चुकाना भारी पड़ सकता है।

कर्ज कम करें : यदि आप बेहतर पोजीशन में बने रहना चाहते हैं तो कम से कम लोन लें। यदि लोन लिया भी है तो उसे जल्‍द से जल्‍द चुकाने की कोशिश करें। बोनस, प्रोत्‍साहन राशि व अन्‍य स्रोतों से अतिरिक्‍त रुपए मिलते हैं तो उससे लोन खत्‍म करने का प्रयास करें।

आपने कई लोन ले रखे हैं तो पहले सबसे ज्‍यादा ब्‍याज दर वाला लोन चुकाएं फिर उससे कम ब्‍याज दर वाला और अंत में सबसे कम दर वाला। जैसे यदि आपने क्रेडिट कार्ड कर्ज, पर्सनल लोन, होम लोन ने रखा है तो सबसे पहले क्रेडिट कार्ड का कर्ज चुकता करें फिर पर्सनल लोन और आखिर में होम लोन।

इसके लिए कर्ज की सूची बनाएं और सिस्‍टमेटिक वे से चलें। यह न सिर्फ रुपए बचाएगा बल्कि मानसिक शांति भी देगा।

स्‍ट्रैटिजिक संपत्ति जमा करें : बाजार विशेषज्ञ हमेशा पूंजी संचयन पर जोर देते हैं पर कई निवेशक उन्‍हीं में निवेश करते हैं जो कि सबसे ज्‍यादा हॉट है। लेकिन हमेशा ध्‍यान रखें कि बाजार परिस्थितियां बदल सकती हैं और जो आज हॉट है वह कल लंबे समय के लिए ठंडा पड़ सकता है। सबसे ज्‍यादा रिटर्न पाने के लिए अपना पोर्टफोलियो किसी एक चीज में लगाने के बजाए स्‍टॉक्‍स, बॉण्ड्‍स, गोल्‍ड और रियल इस्‍टेट में वि‍भाजित करें।

इमरजेंसी कैश रखें : आपके परिवार में कब मुसीबत आन पड़े, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे में हमेशा इमरजेंसी कैश का इंतजाम करके रखें, ताकि मुश्किल समय में भी हंसते हुए पार पाया जा सके।

प्‍लानिंग करें : जब भी आप फ्री हों तो अपनी वित्तीय जरूरतों की प्‍लानिंग करें। महीने भर में एक बार बैठकर जरूर इस बात पर ध्‍यान दें कि आप फाइनेंस को किस तरह से मैनेज करेंगे। उदाहरणस्‍वरूप रविवार को एक-दो घंटे बैठकर यह देखें कि आपके निवेश कैसे परफार्म कर रहे हैं। इसके लिए फाइनेंशियल प्‍लानर से भी बात कर सकते हैं।

एडवांस में करें प्‍लानिंग : लोगों के सामने समस्‍या तब आती है जब वे एडवांस में प्‍लानिंग नहीं करते हैं। अपनी मौजूदा स्थिति का आकलन कर सुनिश्चित करें कि आपको कहां जाना है और अपने उद्देश्‍यों तक कैसे पहुंचना है। हमेशा फोकस रहें और अपनी प्रोग्रेस पर नजर रखें।
मोलतोल.इन

सौजन्य से : मोलतोल.इन


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi