कुछ कंपनियां अन्य कंपनियों की तुलना में बेहतर होती हैं। कंपनी की पहचान नाम, इनोवेशन, बाजार हिस्सेदारी या अन्य ऐसी ही विशेषताएं हैं, जो एक सफल कंपनी को अन्य कंपनियों से अलग करती हैं।
एक निवेशक के लिए महत्वपूर्ण चीज यह है कि किसी कंपनी में निवेश कर विजेता बनने से पहले वे उस कंपनी के बारे में सब कुछ जान लें। इस लेख में हम ऐसी तीन प्रमुख विशेषताओं पर गौर करेंगे जो एक सफल कंपनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इन विशेषताओं को जल्दी से समझकर आप भी सफलता की राह पर तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।
सफलता के तीन राज : तो, क्या यह एक कंपनी के बारे में है, जो एक कंपनी को अच्छा बनाती है और यह एक विवरण है जो कंपनी में निवेश करने के लिए स्टॉक्स को अच्छा बताती है? इसका जवाब इस पर निर्भर करता है कि आप यह किससे पूछते हैं एक अकाउंटेंट, एक अर्थशास्त्री, एक बाजार या मानव संसाधन विशेषज्ञ से।
लेकिन यदि आप इन सभी से एक साथ इस सवाल का जवाब चाहते हैं तो आप तीन विशेषताओं प्रतिस्पर्धात्मक लाभ, अतिरिक्त औसत प्रबंधन और बाजार नेतृत्व के आधार पर एक अच्छी कंपनी को परिभाषित कर सकते हैं।
प्रतिस्पर्धात्मक लाभ : माइकल पोर्टर ने प्रतिस्पर्धात्मक लाभ की अवधारणा को मार्गदर्शन दिया और इसे दो हिस्से में विभाजित किया एक विशिष्टीकरण लाभ और दूसरा लागत लाभ। विशिष्टीकरण लाभ वह है जब कंपनी एक विशेष सेवा या उत्पाद बाजार में प्रचलित दरों पर ही उपलब्ध कराती है।
लागत लाभ वह है जब एक कंपनी बाजार में उपलब्ध सेवाओं या उत्पाद के समान ही अपनी सेवा और उत्पाद कम कीमत पर उपलब्ध कराती है। पोर्टर सामूहिक रूप से इसे स्थितीय लाभ के रूप में उल्लेखित करते हैं क्योंकि वह कंपनी की स्थिति को, उस विशिष्ट क्षेत्र में उसकी सर्विस या उत्पाद में अग्रणी रहने के आधार पर परिभाषित करते हैं।
वे यह भी कहते हैं कि यह लाभ लंबे समय तक निरंतर आगे नहीं बढ़ सकते क्योंकि इकोनॉमिक रेंट का वादा कभी भी प्रतियोगिता के लिए आमंत्रित कर सकता है।
प्रवेश में बाधाएं : अच्छी कंपनियां अपने उच्च स्तर को बनाए रख सकती हैं यदि वे अपने क्षेत्र में उच्च बाधाओं को प्रवेश करने दें। इसके लिए बहुत बड़ी निश्चित लागत सहन करनी पड़ सकती है।
फार्मास्युटिकल या कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर डेवपलमेंट इंडस्ट्रीज की तरह आपको भारी निर्माण लागत या लंबी अवधि की रिसर्च और डेवलपमेंट पर बड़ा खर्च करना पड़ सकता है। इस प्रकार की सभी प्रारंभिक लागत बाजार में प्रवेश के समय प्रतिस्पर्धा को रोकते हैं और यह कंपनी की नेतृत्व क्षमता को बनाए रखने में मददगार होती है।
नाम की पहचान करना : हम यहां कंपनी की स्थिति को देखने के बाद उसके नाम का मूल्याकंन करते हैं जो उसे एक पहचान देती है। क्लीनेक्स और कोक जैसे ब्रांडनेम अपने ही उत्पादों के लिए पर्याय बन गए हैं।
नाम की पहचान के साथ एक समस्या यह है कि उस नाम का मूल्याकंन किया जा रहा है और इसे करने का कोई आसान तरीका भी नहीं है। नाम केवल गुणात्मक मूल्य है, लेकिन यह कंपनी के उत्पाद या सेवा और उसके ग्राहकों के बीच दीर्घकालिक संबंध बनाने में मदद कर सकता है।
हालांकि इस पर बहस की जा सकती है कि क्या यह विशेषता एक कंपनी को अच्छा बनाती है, जबकि अन्य विशेषताओं को एक साथ संयुक्त कर सफलता का शक्तिशाली स्रोत बनाया जा सकता है।
मूल्य नेतृत्व : बाजार में उपलब्ध सेवा या उत्पादों की तुलना में अपनी सेवा या उत्पाद सबसे कम कीमत पर उपलब्ध कराने से अधिक शक्तिशाली कुछ और नहीं हो सकता। किसी भी अर्थिक वातावरण में, चाहे तेजी हो या मंदी, हमेशा कम कीमत वाले उत्पादों और सेवाओं की मांग बनी रहेगी।
सक्षम होने के नाते मार्केट में जगह बनाने के साथ लगातार कम कीमत प्रदान करना आपको बाजार का हिस्सेदार बना सकता है और आप एक लंबे समय तक ग्राहकों को आकर्षित कर सकते हैं। कीमत नेतृत्व में महत्वपूर्ण है कि इस स्तर को बनाए रखने और इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा की कोशिश करने वालों को रोकने में सक्षम होना चाहिए।
अतिरिक्त औसत प्रबंधन : एक कंपनी के सफल होने में सबसे बड़ा कारक इसके प्रबंधन में एक विशेष गुणवत्ता है और किसी भी प्रबंधन टीम में एक महत्वपूर्ण विशेषता अनुभव का मिश्रण है। अनुभवी प्रबंधक बाजार चक्र में एक कंपनी का ही नेतृत्व नहीं कर सकता बल्कि अगली पीढ़ी के प्रबंधकों को प्रेरणा भी दे सकता है।
कुछ लोगों का कहना है कि जब प्रबंधन आदत बन जाती है तो एक कंपनी के साथ लंबी अवधि तक जुड़े रहना होता है। प्रतिभाशाली प्रबंधक अच्छे पैकेज के लिए एक कंपनी से दूसरी कंपनी में जा सकते हैं, लेकिन एक कंपनी से लंबे समय तक वे तभी जुड़े रहते हैं जब उन्हें वहां काम करना अच्छा लगता है और भविष्य में उस कंपनी के सफल होने पर उन्हें विश्वास होता है।
बाजार नेतृत्व : एक अच्छी कंपनी बनने की राह में सबसे महत्वपूर्ण विशेषता है बाजार नेतृत्व। नेतृत्व कई रूपों में हासिल हो सकता है, लेकिन प्रतिष्ठा हमेशा अमूल्य होती है। इंडस्ट्री स्टैंडर्ड स्तर हासिल करने के लिए प्रत्येक कंपनी संघर्ष करती है। उदाहरण के तौर पर गुणवत्ता, इनोवेशन, ग्राहक सेवा और यहां तक की वॉरंटी में बाजार का नेतृत्व। बाजार नेतृत्व संभवत: ऐसा स्टेटस है जिसे बनाए रखना सबसे कठिन है।
इंडस्ट्री में कोई भी प्रतियोगी नंबर दो रहना नहीं चाहता। यह वह जगह है जहां बाजार में प्रवेश करते समय कठिनाई होती है। यदि आप देख रहे हैं कि एक कंपनी इंडस्ट्री में भारी बाधाओं के साथ प्रवेश कर रही है तो यह बहुत अधिक संभावना है कि उसका बाजार प्रभुत्व आगे बना रह सकता है। एक कंपनी द्वारा अन्य सफल कंपनी को खरीदकर या मर्जर द्वारा अपनी बाजार हिस्सेदारी, लंबवत व क्षैतिज एकीकरण और तकनीकी स्तर को बढ़ाकर भी बाजार नेतृत्व को आगे बढ़ाया जा सकता है।
निष्कर्ष : तो, क्या यह एक कंपनी के बारे में है, जो एक कंपनी को अच्छा बनाती है और यह एक विवरण है जो कंपनी में निवेश करने के लिए स्टॉक्स को अच्छा बताती है? यदि कंपनी के पास प्रतियोगी लाभ, अतिरिक्त-औसत प्रबंधन और बाजार नेतृत्व है तो आप उसमें संभावित मजबूत निवेश के लिए सोच सकते हैं। हालांकि यह अकेली तीन विशेषताएं कंपनी की पूरी कहानी बयां नहीं करती लेकिन एक कंपनी के मूल्याकंन में यह ऐसे महत्वपूर्ण कारक हैं, जो वैश्विक स्तर पर उस कंपनी को निवेशकों के बीच एक अच्छे निवेश के तौर पर पहचान दिलाते हैं।