Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

भीतरकर्णिका राष्ट्रीय उद्यान में 1649 मगरमच्छ

ओडिशा में हुई मगरमच्छों की गणना

हमें फॉलो करें भीतरकर्णिका राष्ट्रीय उद्यान में 1649 मगरमच्छ
ओडिशा भारत का एक प्रांत है जो भारत के पूर्वी तट पर बसा है। ओडिशा स्थित भीतरकर्णिका राष्ट्रीय उद्यान में हाल ही में हुए मगरमच्छों की गणना में इनकी संख्या 1649 पाई गई जबकि पिछले वर्ष यह संख्या महज 1469 थी।

संभागीय वन अधिकारी मनोज कुमार महापात्रा ने बताया कि 1649 मगरमच्छों में अंडों से निकले 486 शिशु, 356 छोटे मगरमच्छ, तीन से छह फुट लंबे 395 मगरमच्छ, छह से आठ फुट लंबे 128 और आठ से 10 फुट लंबे 284 मगरमच्छ शामिल है। इसके अलावा 16 से 2 फुट की लंबाई वाले कई मगरमच्छ भी पाए गए है। इस गणना के दौरान चार श्वेत मगरमच्छों का भी पता चला है।

उन्होंने बताया कि अंडों से निकले शिशु मगरमच्छ और छोटे मगरमच्छों की गणना का कार्य सामान्य तौर पर रात में किया गया क्योंकि दिन में यह काफी कठिन होता है, लेकिन खराब मौसम और कोहरा छाए रहने से इनकी गणना में दिक्कतें आई है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi