200
से अधिक प्रवाल और 1000 से अधिक तरह की मछलियाँ यहाँ पाई जाती हैं। मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं यहाँ पर आने वाले प्रवासी पक्षी। ऋतुओं में बदलाव आते ही इस अभयारण्य में ये झुंड सहित रहते हैं। विभिन्न प्रकार के जलजीव कलरव करते नजर आते हैं। पर्यटक अभयारण्य में खूबसूरत बीच को देखकर दंग रह जाते हैं। एक खूबसूरत बीच है अकाबा। यह बीच एल वाटिका एवं जैकफिश ऐली गोताखोर स्थानों से जुड़ा हुआ है।
खशाबा बीच रास मोहम्मद अभयारण्य में स्थित इस बीच पर बहुत से पर्यटक भ्रमण करने आते हैं। बीच के उत्तरी दिशा में एक छोटी सा जलाशय है, जहाँ पर डॉल्फिन तैरती हुई नजर आती हैं। नौका विहार का आनंद उठाकर पर्यटक पूरे स्थल का भ्रमण कर सकते हैं।
कैसे पहुँचें -
हवाई अड्डा
इजिप्ट के शार्म-अल-शेख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से टैक्सी द्वारा रास मोहम्मद अभयारण्य पहुँच सकते हैं। काहिरा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे से भी यहाँ जा सकते हैं।