Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

फ्रेंड्स के लिए गिफ्ट्स लाजवाब

फ्रेंडशिप डे स्पेशल

हमें फॉलो करें फ्रेंड्स के लिए गिफ्ट्स लाजवाब
ND
फ्रेंडशिप डे आते ही मन में खिलती खुशियों की कलियाँ खिलने लगती है। जो दोस्त जान से प्यारा है, दुनिया में सबसे न्यारा है, उसे क्या दें और कितना दें। लगता है उस पर दुनिया ‍की हर खुशी कुर्बान कर दें। बाजार आपकी इसी फीलिंग्स का भरपूर फायदा उठाते हैं। शॉपिंग मॉल्स और गिफ्ट्स गैलेरी रंगबिरंगी सज उठती है। आइए, हम आपकी मदद करते हैं, चलिए मार्केट हमारे साथ :

webdunia
ND
उसका चेहरा उसकी चीजों पर
जी हाँ, यह देखिए शॉप पर कैसे-कैसे कप रखे हैं। इन्हें ध्यान से देखिए इन पर तस्वीरें सजी हैं। यही आपके फ्रेंड का लाजवाब गिफ्ट हो सकता है। अपने पार्टनर (गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड) या अजीज दोस्त की बचपन की फोटो टी-शर्ट, डायरी कवर, कप व स्टैंड वॉच पर प्रिंट करवाई जा सकती है। यह बहुत ही फैंटास्टिक गिफ्ट है। इसे देखकर उसका चेहरा खिल उठेगा। इन्हें फोटो-स्टूडियो में प्रिंट करवा सकते हैं।

सोने से पहले एक मुस्कान
बेडरूम हम सबका प्रिय स्थल होता है। आप जरूर चाहेंगे कि आपका फ्रेंड हसीन ख्यालों में खोने से पहले एक बार आपको याद करें तो पेश है आपके लिए खूबसूरत पिक्चर्स से सजा, फनी कार्टून्स से खिलखिलाता क्यूट पिलोकेस सेट। इनमें टॉम एंड जैरी, पूह, मिकी माऊस, स्पाइडर मैन और सभी कार्टून कैरेक्टर मिल जाएँगे।

webdunia
ND
दिल की बात गिफ्ट से
प्यार का इजहार वह भी उससे जिसे सबसे ज्यादा चाहते हैं। असंभव! दोस्तों को आप गालियाँ दे सकते हैं, चिढ़ा सकते हैं। लेकिन उसे कितना प्यार करते हैं यह कहने में जुबान पर ताले पड़ जाते हैं। लेकिन यार, फ्रेंडशिप डे के दिन तो बनती है कि उसे अपने दिल की बात बताए। थोड़ा मुश्किल है ना इसीलिए तो मार्केट में ऐसे फ्रेंडशिप टोकन्स आए हैं जिन पर वह सब लिखा-छपा है जो आप कहना चाहते हैं पर कह नहीं पाते हैं।

स्पा और पार्लर पैकेज
यह गिफ्ट थोड़ा सा महँगा हो सकता है लेकिन व्यस्तताओं के बीच अपने फ्रेंड के साथ समय बिताने का मौका देता है। अगर आप लड़की हैं और सहेली को गिफ्ट देना चाहती हैं तो उसे शहर के बढ़‍िया से पार्लर या स्पा में साथ ले जाएँ कोई आकर्षक सा पैकेज लेकर उसे खूबसूरत बनाएँ। अगर आप लड़के हैं तो भी जिम और मसाज पार्लर में शानदार पैकेज ले सकते हैं। जो एक दिन का भी हो सकता है और महीने भर का भी। आपकी जेब पर यह थोड़ा भारी हो सकता है लेकिन यारी-दोस्ती में पैसा कौन देखता है। है ना?

webdunia
ND
लव क्रेडिट कार्ड्स
आप अपने फ्रेंड को क्रेडिट कार्ड्स गिफ्ट कर सकते हैं। इनसे आप कोई सामान तो नहीं खरीद सकते, लेकिन उनका प्यार जरूर ले सकते हैं। इन दिनों इनकी खूब डिमांड है और इन पर प्यार से जुड़े खूबसूरत थॉट्स लिखे हुए हैं। इन कार्ड्स में डिनर, आउटिंग व रिसोर्ट पर घूमने जैसे आकर्षक ऑफर हैं। इन्हें आप अपने पार्टनर को गिफ्ट करके अपनी फीलिंग्स भी जता सकते हैं। देखने में ये बिल्कुल क्रेडिट कार्ड की तरह लगते हैं और वॉलेट में आसानी से आ जाते हैं।

फ्रेंडशिप बुक्स/सीडीज/डीवीडी
अगर आपके फ्रेंड को किताबों, सीडी व गाने सुनने का शौक है, तो उन्हें यह गिफ्ट किए जा सकते हैं। कई बार दोस्त बात-बात में कुछ ऐसा कह जाते हैं जो उनकी ख्वाहिशों से जुड़ा होता है। जैसे, यार, वो सीडी नहीं मिल रही। फलाँ बुक पढ़नी है यार, खरीदने का टाइम ही नहीं मिल रहा। आप उनकी ऐसी बातों पर बारीक नजर रखें और लिख कर रख लें। फिर फ्रेंडशिप डे पर उसे वही गिफ्ट कर चौंका दीजिए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi