Publish Date: Sat, 19 Mar 2022 (15:40 IST)
Updated Date: Sat, 19 Mar 2022 (18:22 IST)
दद्दूजी सोश्यल मीडिया पर एक खबर के साथ कुछ फ़ोटो वायरल हो रहे हैं जिनके अनुसार बताया गया है कि देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह ने चर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स' के सभी प्रमुख अभिनेताओं को भोजन की मेज पर आमंत्रित किया। आप क्या कहेंगे इस बारे में?
देखिए- उन्होंने बहुत महत्वपूर्ण व राष्ट्रवादी कदम उठाया है। इस खबर पर देश से कई प्रतिक्रियाएं आएंगी। पर फिल्म की टीम के साथ कुछ असली पीड़ित कश्मीरी पंडितों को भी बुला लेते तो यह एक मास्टर स्ट्रोक होता।