Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दद्दू का दरबार : फटा कुर्ता!

हमें फॉलो करें दद्दू का दरबार : फटा कुर्ता!

एमके सांघी

प्रश्न : दद्दूजी, हाल ही में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सार्वजनिक रूप से अपने कुर्ते की  फटी जेब से अपना हाथ निकालकर यह दर्शाने की कोशिश की कि वे भी आम जनता जैसे  कपड़े पहनते हैं तथा सूट-बूट पहनने वाले प्रधानमंत्री मोदीजी की तुलना में जनता के अधिक  निकट हैं। आप क्या कहेंगे इस बारे में?


 
उत्तर : देखिए, राहुल बाबा का यह कुर्ता जरूर हाल ही में सिला होगा। जब कांग्रेस सत्ता में थी  तब के सिले कुर्तों पर दाग अवश्य हो सकते थे, पर वे फटे हुए कभी न रहे होंगे। कुर्ते की फटी  जेब के पीछे भी जरूर मोदीजी का हाथ रहा होगा! भाजपा चाहती होगी कि कांग्रेस को जो  थोड़े-बहुत वोट मिलने वाले हों, वे भी फटी जेब से नीचे गिर जाएं। इस घटना और टेलर की  सीबीआई जांच होनी चाहिए।
 
 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रणबीर कपूर ने सलमान खान को किया कॉपी!