Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दद्दू का दरबार : दाग अच्छे हैं...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Suresh Kalmadi

एमके सांघी

प्रश्न : दद्दूजी, आश्चर्य की बात है कि 2010 में करोड़ों के कॉमनवेल्थ घोटाले के आरोपी और पूर्व कांग्रेस नेता सुरेश कलमाड़ी को भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन का अध्यक्ष बनाया गया है। आप क्या कहेंगे इस बारे में? 


 
उत्तर : देखिए इसमें आश्चर्य की कोई बात नहीं। चन्द्रमा में दाग होता है फिर भी चौथ के दिन विवाहिताएं उसके दर्शन कर अपना व्रत खोलती हैं। राहु, केतु और शनि पाप ग्रह कहलाते हैं फिर भी नवग्रहों के पूजन में उन्हें भी शामिल किया जाता है। ये पाप ग्रह सदैव अनिष्टकारी न होकर कई लोगों के लिए किन्हीं विशेष परिस्थितियों में लाभदायक साबित होते हैं। कलमाड़ी जी उन लोगों के लिए जरूर फायदेमंद साबित होंगे, जिन्होंने उनके चुने जाने के पक्ष में मतदान किया है।

इतिहास में एक ओर जहां अनेक जनहितकारी राजा या शासक हुए हैं, वहीं दूसरी ओर दुष्ट और क्रूर इंसान भी राजगद्दी या सत्ता हथियाने में सफल हुए हैं। इसमें एक सन्देश और है कि आज जिन लोगों के यहां करोड़ों के नोट और सोने की ईंटें बरामद हो रही हैं, वे कतई निराश न हों। बहुमत आधारित लोकतंत्र की खामियां उनमें से किसी को प्रधानमंत्री पद तक पहुंचा सकती है। दुनिया के कई उदाहरण उस टीवी विज्ञापन के दावे को सही साबित करते हैं जो कहता है कि 'दाग अच्छे हैं।' 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन और लीज़ा हेडन ने एक साथ किया ऐसा फोटोशूट