प्रश्न : दद्दू, क्या वाकई क्रिकेट के भगवान सचिन तेंडुलकर पाकिस्तानी गेंदबाज शोएब अख्तर की गेंदबाजी के सामने कांपते थे?
उत्तर : वो क्या है कि सचिन की हमेशा से यह आदत रही है कि गेंद को भांपने और फिर जमकर पीटने की बेकरारी में वे तब तक विकेट पर हिलते-डुलते रहते हैं, जब तक कि गेंद बल्ले पर नहीं आ जाती। शोएब ने इसी हिलने-डुलने को कांपना समझ लिया होगा। वरना दुनिया में कोई भी ऐसा गेंदबाज नहीं है जिसकी सचिन के द्वारा धुनाई नहीं हुई हो।