Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

90 का दूरदर्शन और हम...

Advertiesment
हमें फॉलो करें 90 का दूरदर्शन और हम...
1. संडे को सुबह-सुबह नहा-धोकर टीवी के सामने बैठ जाना..
2. 'रंगोली' में शुरू में पुराने फिर नए गानों का इंतजार करना..
3. 'जंगल-बुक' देखने के लिए जिन दोस्तों के पास टीवी नहीं था उनका घर पर आना..
4. 'चंद्रकांता' की कास्टिंग से लेकर अंत तक देखना..
5. हर बार सस्पेंस बना कर छोड़ना चंद्रकांता में और हमारा अगले हफ्ते तक सोचना..


webdunia
FILE


6. शनिवार और रविवार की शाम को फिल्मों का इंतजार करना..
7. किसी नेता के मरने पर कोई सीरियल ना आए तो उस नेता को और कोसना...
8. सचिन के आउट होते ही टीवी बंद करके खुद बैट-बॉल ले कर खेलने निकल जाना..
9. 'मूक-बधिर' समाचार में टीवी एंकर के इशारों की नकल करना...
10. कभी हवा से एंटेना घूम जाए तो छत पर जाकर ठीक करना...


webdunia
FILE


बचपन वाला वो 'रविवार' अब नहीं आता,
दोस्त पर अब वो प्यार नहीं आता।
जब वो कहता था तो निकल पड़ते थे बिना घड़ी देखे,
अब घडी़ में वो समय, वो वार नहीं आता।
बचपन वाला वो 'रविवार' अब नहीं आता...।।।


webdunia
FILE


वो साइकिल अब भी मुझे बहुत याद आती है, जिस पर मैं उसके पीछे बैठ कर खुश हो जाया करता था। अब कार में भी वो आराम नहीं आता...।।।
जीवन की राहों में कुछ ऐसी उलझी है गुत्थियां, उसके घर के सामने से गुजर कर भी मिलना नहीं हो पाता...।।।
वो 'मोगली' वो 'अंकल Scrooz', 'ये जो है जिंदगी' 'सुरभि' 'रंगोली' और 'चित्रहार' अब नहीं आता...।।।
रामायण, महाभारत, चाणक्य का वो चाव अब नहीं आता, बचपन वाला वो 'रविवार' अब नहीं आता...।।।
अब हर वार 'सोमवार' है...
काम, ऑफिस, बॉस, बीवी, बच्चे;
बस यही जिंदगी है। दोस्त से दिल की बात का इजहार नहीं हो पाता।
बचपन वाला वो 'रविवार' अब नहीं आता...।।।
बचपन वाला वो 'रविवार' अब नहीं आता...।।।

- फेसबुक से साभार



हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
Share this Story:

वेबदुनिया पर पढ़ें

समाचार बॉलीवुड ज्योतिष लाइफ स्‍टाइल धर्म-संसार महाभारत के किस्से रामायण की कहानियां रोचक और रोमांचक

Follow Webdunia Hindi