Funny Stories %e0%a4%89%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a8 %e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%a8 107122200017_1.htm

suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उड़न-कालीन

Advertiesment
उड़न-कालीन
- देवेंद्र शर्मा

Devendra SharmaND
लीजिए ! ताजा खबर है कि
वैज्ञानिकों की एक टीम ने उड़ने वाला कालीन बनाने की राह खोज ली है। जब उड़नकालीन चलन में आएगा- तब कई रोचक स्थितियाँ बनेंगी। गौर फरमाएँ-----------

* बड़ी-बड़ी फ्लाइंग कंपनियाँ इसे आम आदमी तक पहुँचाने से पहले लपक लेंगी। और संभव है कि जेट कालीन, एअर इंडिया कालीन जैसे नाम गूँजने लगेंगे।

* कालीन पर उड़नेवाला अपने साथ पक्षी उड़ानेवाली छड़ी, और नींद भगाऊँ दवा वगैरा ले जाएगा।

* एअर होस्टेज जैसी कोई मधुर-मधुर व्यवस्था यहाँ नहीं होगी। वर्ना लीन और तल्लीन होने के अवसरों पर कालीन का संतुलन बिगड़ने के चाँस बढ़ जाएँगे।
  भविष्‍य में जब 'दीवार' फिल्म बनेगी तब अमिताभ कहेगा- मेरे पास बंगला है, कालीन है, पैसा है । तुम्हारे पास क्या है? अयं ! और शायद शशिकपूर कहेंगे- मेरे पास कालीन को धोने और खटमल बीनने की विशेषज्ञा माँ है। आदि... आदि... !      


* ये उड़नकालीन, कश्मीर के पेशेवर बुनकरों से ही बुनवाए जाएँगे या इन्हें विमान निर्माता कंपनियाँ तैयार करेंगी- यह मुद्दा विचारणीय होगा।

* संपन्न लोग चार्टर्ड कालीन से ट्रेवल किया करेंगे। आम जनता 'गरीबों का कालीन' जैसी फैंटेसियाँ बुनेगी।

* तेल के सिमटते-सिकुड़ते भंडारों के मद्देनजर, बिना-तेल उड़नेवाले इन कालीनों का भविष्‍य उज्ज्वल होगा।

* इसका खतरा है कि अच्छे-अच्छे दहेजविरोधी दूल्हे भी कहीं शादी में बेहतरीन 'ए.सी. कालीन' की माँग न करने लगें।

* विमानों की लेटलतीफी से त्रस्त लोग निजी कालीन रखने में ज्यादा रूचि लेंगे।

* विमान प्राधिकरण की तर्ज पर कालीन प्राधिकरण भी बनेंगे।

* नए युग के चलन के अनुसार कालीन हाइजैक की घटनाएँ भी होने लगेंगी।

* विमान दुर्घटना होने पर मलबा बिखरता है------ कालीन दुर्घटना होने पर चिंदे बिखरेंगे।

* लड़ाकू हवाई जहाजों की तरह लड़ाकू कालीन भी बनाए जाएँगे।

* हर उड़ान से पहले कालीन के खटमल बीने जाएँगे। ताकि यात्रा आरामदायक हो।

* भविष्‍य में जब 'दीवार' फिल्म बनेगी तब अमिताभ कहेगा- मेरे पास बंगला है, कालीन है, पैसा है । तुम्हारे पास क्या है? अयं !

और शायद शशिकपूर कहेंगे- मेरे पास कालीन को धोने और खटमल बीनने की विशेषज्ञा माँ है। आदि... आदि... !

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi