Funny Stories %e0%a4%89%e0%a4%ac%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87 %e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%a8 107110100005_1.htm

shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उबलते प्रश्न!

Advertiesment
उबलते प्रश्न!
- तन्मय शर्मा
Devendra Sharma

देश में सबसे ज्यादा
क्या उगता है बोलो?
कौन देश को हर पल
ठगता है बोलो?

कौन अपने वादों को
तोड़ता है बोलो?
कौन समस्या से मुख
मोड़ता है बोलो ??

कौन लगाता सिस्टम को
नित-नित चूना?
कौन फलता-फूलता
खुद ही दिन दूना ??

कौन डालता फूट
भाई और भाई में ?
कौन न रुचि लेता
बढ़ती महँगाई में ??

कुर्सी के लिए कौन
करता तपस्या है?
कौन देश की सबसे
बड़ी समस्या है??

पापा बोले, प्रश्नों का
उत्तर दो बेटा !
बेटा बोला- 'सबका
एक ह‍ी उत्तर- नेता!'

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi