Select Your Language
ऐसा अक्सर होता है !
1.
जब आपके दोनों हाथ घोर बेतरतीब यातायात के बीच ड्राइविंग में मशगूल हों, आपकी नाक में तेज खुजली चलती है मगर आप खुजा नहीं सकते। 2.
जब आप तीव्र लघुशंका-आकांक्षा लिए दौड़ लगाते हैं और अक्सर दफ्तर का बाथरूम बंद पाते हैं। 3.
जिस दिन आप बरसाती या छाता लेकर नहीं जाते उस दिन बादल आपको घेरकर बौछार मारते हैं। 4.
आप हर जरूरतमंद को अपने वाहन में लिफ्ट देते हैं, पर जिस दिन आप खुद सड़क पर होते हैं, कोई धर्मात्मा लिफ्ट नहीं देता। 5.
जिस दिन आपकी जेब में रेजगारी नहीं होती, उस दिन भिखारी जानबूझकर आपके इर्द-गिर्द मंडराते हैं। 6.
जिस नेता को भलामानस मानकर आप वोट देते हैं, वह पहले झटके में ही भ्रष्टाचार के आरोपों से विभूषित हो जाता है। 7.
जब आप कहीं जल्दी पहुंचने को होते हैं, हमेशा खुला रहने वाला रेलवे क्रॉसिंग का गेट, जानबूझकर बंद हो जाता है। 8.
जैसे ही आप 'पड़ोस' में रसपूर्वक रुचि लेना आरंभ करते हैं, उन लोगों का तबादला हो जाता है। 9. '
मनहूस' जैसे विशेषण से बचने के लिए जब आप 'सोशल' बनने की कोशिश करते हैं, 10.
लोग अक्सर आपको 'फालतू, फोकटिया, चाटू या आवारा' समझ लेते हैं।