* जिन लोगों के पास वक्त नहीं होता है, वो लोग वक्त गुजारने के लिए अमूमन ऐसे लोगों को चुनते हैं, जिनके पास वक्त नहीं होता।
* अगर यह सच है कि पैसा तमाम बुराइयों की जड़ है, तो हम भारतवासियों को खुशी होना चाहिए कि हम तमाम बुराइयों से उबरते जा रहे हैं... उबरते जा रहे हैं...
* आप हँसते हैं तो जमाना आपके साथ हँसता है। आप प्याज काटते हैं, तो अकेले रोते हैं।
* जिस आदमी की कमीज में बटन ना हो, उसे या तो पत्नी चाहिए या फिर तलाक।
* रुपए की कीमत चाहे जितनी नीचे गिर जाए, वो इतनी नीचे नहीं गिर सकती कि कोई खास औरत उसकी खातिर उससे भी नीचे गिरने को तैयार न हो।
* संसार में तीन प्रकार की नारियाँ होती हैं 1. हम जिनके बिना नहीं रह सकते। 2. हम जिनके साथ नहीं रह सकते। 3. हम जिनके साथ रहते हैं।
* पुराने समय में गृहिणियाँ जब टोस्ट सेंकती थीं, तो अक्सर जला दिया करती थीं। मॉडर्न टेक्नोलॉजी में इलेक्ट्रिक टोस्टर, जला-जलाया टोस्ट बाहर उछाल देता है।
* नीलामी करने वाला जब किसी चीज की कीमत सौ रुपए बताता है, तो इसका मतलब अस्सी रुपए होता है और वो साठ रुपए का तलबगार होता है। इसका मतलब यह हुआ कि असल में वो चीज चालीस रुपए के काबिल है। इसलिए आपको उसकी बोली बीस रुपए लगानी चाहिए।