- आदमी पुल बनाते हैं, रेगिस्तानों में रेलमार्ग बिछाते हैं और फिर भी ठाठ से यह मान बैठते हैं कि बटन टाँकना उनके बस का नहीं।
- विचार बिलकुल बच्चों की तरह होते हैं। आपके अपने वाले ही सबसे अच्छे।
- अनुभवों की हमें जो कीमत चुकानी होती है, अगर उसी कीमत पर हम उन्हें बेच भी सकें, तो हम सब करोड़पति हो जाएँ।
- अपने अतीत की कुछ स्मारिकाएँ अपने पास रखिए, नहीं तो यह कैसे सिद्ध कर पाएँगे कि वह एक स्वप्न नहीं था।
- दर्पण यथार्थ दे सकता है, कविता नहीं।
- सफेद झूठ, पानी के बाहर पड़ी महामछली की तरह होता है। वह फड़फड़ा सकता है, उछलकूद मचा सकता है, लेकिन आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता।