अगर तुम सामने रहो तो
दिल को चैन ओ करार आता है,
जो आँखों से हो जाओ ओझल तुम,
तो ये दिल उदास हो जाता है।
तुम्हारा लड़ना-झगड़ना
और फिर रूठ के जाना अदा से,
यकीन जानिए जनाब
मोहब्बतों की तन्हाइयों में
बहुत प्यार आता है।
शहीद होते रहेगा
मोहब्बतों में आपकी जनमों तलक,
दिल के इस कागज पर
इस इबारत का बार-बार इकरार आता है।