Funny Stories %e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a4%be %e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4 %e0%a4%ae%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4 107082900002_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परिभाषा मस्त-मस्त

Advertiesment
परिभाषा मस्त-मस्त
SubratoWD
कॉलेज- यह संस्था जहाँ कुछ लोग परीक्षा पास करने आते हैं। कुछ लोग टाइम पास करने तो कुछ लोग कमेंट पास करने।

कॉलेज प्रोफेसर- वह शख्स जिसे छात्रों की, सोने और खर्राटे लेने की आदतों का अध्ययन करने की तनख्वाह मिलती है।

डॉक्टर- वह शख्स जो ठीक करता है 'पिल' से, और जान लेता है 'बिल' से।

चिंता- उस मुसीबत पर दिया गया ध्यान, जो अभी आई ही नहीं।

आशावादी- वह शख्स, जिसे दो बुराइयों में से कोई एक चुनने को कहा जाए और वह दोनों को ही चुन ले।

ऑफिस- वह जगह जहाँ ज्यादातर लोग लेट पधारते हैं और जल्दी सिधारते हैं।

बस- वह वाहन, जिसके पीछे आप दौ़ड़ें तो तेज-तेज भागता है और अंदर बैठ जाएँ तो रेंग-रेंगकर चलता है।

मेहमान- वह जंतु जो निजी आनंद के ऐन वक्त आ टपकता है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi