निराशावादी-
जिसे दो बुराइयों में से
च्वाइस दी जाती है
तो वह दोनों ही चुन लेता है।
बोर -
आप उससे हालचाल पूछते
हैं और वह अतीत से लेकर
वर्तमान तक की कव्वाली
सुनाने लगता है।
खुशनसीब माँ-बाप-
वो, जिनके बच्चे नहीं होते।
घोर ग़रीब-
रेल किराया ज्यादा होने की वजह से
जिसकी दुल्हन को अकेले
हनीमून पर जाना पड़े।
आत्मकथा-
दूसरों की पोल खोलने का ज़रिया।
बचत-
जो बड़ों के द्वारा की जाती है
और बच्चे जिसका मिस-यूज़
करते हैं।
तंदुरूस्ती-
मौत तक पहुँचाने का
सुस्त रफ्त़ार तरीक़ा।